Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुराने मकान की छत गिरने से तीन लोग घायल

पुराने मकान की छत गिरने से तीन लोग घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र के गांव असन में पुराने मकान की छत गिरने से पिता पुत्री सहित तीन लोग घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव असन निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र महावीर सिंह अपनी पुत्री छः वर्षीय कु0 तन्नू, पुत्र चार वर्षीय उज्जवल के साथ घर में सो रहा था। सुबह-सुबह पत्नी उठकर घरेलू कार्यै में लग गयी। उसी दौरान पुरानी मकान की छत भर-भरा कर गिर गयी। जिसके नीचे कमरे में सो रहे उक्त तीनों लोग घायल हो गये। घायलों की चीख-पुकार सुनकर परिजनों के साथ गांव के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गये। जिन्होने मलवें में दबे लोगो को बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का उपचार किया गया।