Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बिजली चोरी पकड़ने पर विद्युत टीम के साथ मारपीट

बिजली चोरी पकड़ने पर विद्युत टीम के साथ मारपीट

सिकंद्राराऊः जन सामना ब्यूरो। कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में बिजली चैंकिंग करने गई विद्युत की टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा अभद्रता व मारपीट किये जाने से भारी हडकम्प मच गया। घटना की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए विद्युत विभाग के अवर अभियंता योगेंद्र पाल सिंह जो की विद्युत सबस्टेशन बाजिदपुर पर ही तैनात है ने रिपोर्ट में कहा है कि वह आज अपनी टीम के साथ गांव बाजिदपुर पहुँचे जहाँ टीम ने गांव के कुँवरपाल पुत्र फतेह सिंह के घर पर चोरी से चलती बिजली को पकड लिया और टीम ने जब बिजली चोरी की कार्यवाही की तो आरोपी आक्रोशित हो गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी ने अपने पुत्रों वीरेंद्र, सूरज व टिंकू को भी बुला लिया। आरोपी व उसके पुत्रो ने टीम के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना के बाद टीम गांव से वापस लौट आई। पुलिस ने रिपोर्ट विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।