Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला

महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। जरौली फेस 1 स्थित कृष्णा फाउंडेशन एकेड़मी में महिला सशक्तिकरण पर बच्चों की कार्यशाला आयोजित हुई। इस मौके पर बर्रा थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा ने छात्राओं को वूमेन हेल्पलाइन 1090, डायल 100, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर के माध्यम से अपनी सुरक्षा के लिए मदद कैसे मांगी जाये इस विषय में जानकारी दी। उन्होंने सभी छात्राओं को अपना सीयूजी नंबर भी दिया और ये सन्देश दिया कि शासन एवं पुलिस सदैव आपके साथ है। किसी भी तरह का शारीरिक शोषण न सहें और न किसी का शोषण होने दें।
वहीं स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत द्विवेदी ने छात्राओं को बताया कि ऐसी किसी भी स्थिति में स्कूल प्रबंधन की भी मदद ली जा सकती है।