कानपुर नगर,स्वप्निल तिवारी। उ0 प्र0 लेखपाल संघ की मण्डलीय समीक्षा बैठक जिला परिषद कानपुर नगर में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता राम सूरत यादव प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तथा संचालन ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री द्वारा की गयी। बैठक में संगठन मंत्री मध्य जोन मनोज त्रिपाठी, संगठन मंत्री पश्चिमी सुरेन्द्र तिवारी, विनोद, भूपेन्द्र मिश्र, अशोक यादव तथा सभी जनपदो तथा कानपुर नगर व कानपुर देहात, फर्रूखाबाद, इटावा के सभी जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री व तहसील अध्यक्ष तहसील मंत्री व प्रेम शंकर त्रिपाठी जिलामंत्री कानपुर नगर, आलोक दुबे, सुजीत कुशवाहा, कमलेश पाण्डे, नरेन्द्र विातरी पूर्व मंत्री सद आदिसदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा गत आन्दोलन के उपरानत उ0 प्र0 लेखपाल की मांगों के समब्द्ध सिथित से अवगत कराया गया तथा राजस्व परिषद एवं उ0प्र0 शासन सरकार द्वारा मांगो के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही पर चर्चा की गयी। सरकार द्वारा नई राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली 2014 के माध्यम से प्रोन्नति में लेखपाल संवर्ग का कोटा बढाने पर आभार प्रकट किया गया। साथ ही ग्रेड वेतन 2800 पर शासनादेश होने पर समस्त उपििसत पदाधिकारियों, सभा द्वारा रोष प्रकट किया गया। इसके बाद जनपदो से आये जिला तहसील पदाधिकारियों द्वारा जनपद तहसील सतरीय पदाधिकारियों, तहसीलों में होने वाली समस्याओं से प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत कराया सााि ही समाधान हेतु आश्वस्त भी किया गया। नइ्र भर्ती लेखपाल साथियों से प्रान्तीय नेतृतव द्वारा सेवाये स्थापित कर उनक जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया।
Jansaamna