Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारत विकास परिषद द्वारा 16 दिसम्बर को शरद मेले का आयोजन

भारत विकास परिषद द्वारा 16 दिसम्बर को शरद मेले का आयोजन

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। भारत विकास परिषद्, रायबरेली द्वारा बैठक आहूत की गयी जिसमें 16 दिसम्बर, 2017 को कमला कृष्ण हसानी निःशुल्क चिकित्सालय के सहायतार्थ शरद मेले का आयोजन रिफार्म क्लब लाॅन ‘‘ए’’, रायबरेली में समय सांय 5ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भारत विकास परिषद की महिला विंग द्वारा मेले के स्टालों आदि पर गहन चर्चा की गयी जिसमें श्रीमती शशी अग्निहोत्री, श्रीमती अमिता खुबेले, श्रीमती स्वीटा गुप्ता, डा0 स्नेहलता, श्रीमती नीलिमा श्रीवास्तव, श्रीमती कल्पना वर्मा ने मेले के आयोजन पर अपनी वृहद योजना पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की। मेले में खान-पान, मनोरंजन, लकी ड्रा, एडवरटीजमेंट स्टालों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के भी आयोजन किये जा रहे हैं।