Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला कांग्रेसियों ने फल वितरण किया

महिला कांग्रेसियों ने फल वितरण किया

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। जिला अस्पताल में महिला कांग्रेसियों के द्वारा सोनिया गांधी के जन्म दिवस के मौके पर मरीजों में फल वितरित किये गए। मरीजों के स्वास्थ्य को देखते हुए केला व ग्लूकोज युक्त बिस्किट वितरित किया गया। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले व सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी दीर्घायु के लिए तिलक भवन कार्यालय में हवन का आयोजन किया गया। और सोनिया गांधी की दीर्घायु की कामना की गई। वहीं जिला अस्पताल में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा, मरीजों में फल वितरित किया गया जिसमे महिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा सिंह, व लक्ष्मी सिन्हा, महाराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष बीना मिश्रा, जगतपुर ब्लॉक अध्यक्ष परवीन बानो, डलमऊ ब्लॉक से अध्यक्ष सोमवती त्रिपाठी, अमावां ब्लाक से शीला स्नेहलता, माधुरी सुष्मिता तिवारी तथा अन्य महिलाएं मौजूद रही।