Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मां और पुत्र को दबंगो ने पीटा, केस दर्ज

मां और पुत्र को दबंगो ने पीटा, केस दर्ज

ऊंचाहार,रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। ऊंचाहार कोतवाली के गांव लाल चन्द्रपुर इकछनिया मे मामूली बातों को लेकर हुए विवाद मे मां व पुत्र को दबंगो ने पीटकर घायल कर दिया जिनको प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी मे भर्ती किया गया है। जिस मामले मे पुलिस ने दो के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। कोतवाली के गांव लाल चन्द्रपुर इकछनिया निवासिनी कौशिल्या 45 वर्ष पत्नी शिवकुमार व अजय कुमार 14 वर्ष को मामूली बातों मे डंडो से पीटकर गंभीर घायल कर दिया गया जिसमे दोनो को चोटे आने पे सीएचसी मे प्राथमिक उपचार हेतु पुलिस ने भर्ती किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल कौशिल्या की तहरीर पे गांव लाल चन्द्रपुर इकछनिया निवासी मुनेश्वर यादव; सुरेन्द्र कुमार के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।