Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धोखाधडी के आरोप में पुलिस ने महिला को भेजा जेल

धोखाधडी के आरोप में पुलिस ने महिला को भेजा जेल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण पुलिस ने एक महिला को धोखाधडी के आरोप में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की है। जिसका जिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना भी कराया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ निवासी मानसिंह पुत्र श्रीचन्द्र ने जनपद आगरा के जगनपुर बैला निवासी 45 वर्षीय मीनादेवी पत्नी रामप्रकाश के खिलाफ थाने में धोखाधडी से लाखों की जमीन का सौदा किया था। लेकिन जमीन पर भी कोई कब्जा नही कराया तो क्रेता ने विक्रेता के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए मामले का सत्य पाये जाने पर 420 .328.464. आदि कई अन्य धाराओं में महिला के खिलाफ अभियोग दर्ज करने के बाद आज उसको गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है।