Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्घ हालत में किशोरी छत से गिरी

संदिग्घ हालत में किशोरी छत से गिरी

चाचा-बुआ पर लगाया फेंकने का आरोप
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर क्षेत्र मौहल्ला गालिब नगर में मकान खाली करने को लेकर हुए विवाद में किशोरी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के परिजनों ने छत से फेकने का आरोप बुआ व चाचा पर लगाया। पुलिस को परिजनों ने तहरीर दी। थाना रसूलपुर क्षेत्र के मौहल्ला गालिव नगर में शनिवार की दोपहर लगभग 15 वर्षीय कु0 शायरा पुत्री शमी अख्तर अपने घर पर अकेली थी। कि अचानक वह छत से नीचे गिर गयी, किशोरी के गिरने की आवाज सुनकर परिजनों में हडकम्प मच गया। आनन -फानन में उसको मौहल्ले के लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार किया गया। किशोरी के साथ जिला अस्पताल आये उसके भाई ने अपनी बुआ तरून्म, गुलाफरून, सुम्मी व चाचा छिद्ामुल पर मकान खाली कराने के उद्देश्य से छत से फेकने की बात कही। वही परिजनों ने बताया कि उक्त लोगो के खिलाफ थाने में घायल की मां रूकसार वहन भूरी तहरीर देने गयी है।