⇒परिजनों के साथ युवक के खिलाफ थाने में दी तहरीर पुलिस ने कराया डाक्टरी परीक्षण
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के काशीराम नगर रानी नगर में विगत दो दिन से गायब महिला ने पडोस के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण भी कराया।
थाना उत्तर क्षेत्र के रानी नगर निवासी एक महिला अपनी ससुराल जनपद कानपुर के रसूलाबाद झींझक से विगत कई वर्ष से आकर मायके में रह रही थी। विगत रात्रि में वह अपने घर पेन्ट सर्ट में आयी तो परिजनों को संदेह हुआ। महिला से जानकारी की गयी तो उसने बताया कि पडासे का ही रवि नामक युवक उसको अगवा कर ले गया था। जहां उसने एक कमरे में उसको बन्द कर उसके साथ दुष्कर्म किया इतना ही नही उसके दो अन्य दोस्तों ने भी महिला के साथ अभद्रता की। विगत रात्रि वह किसी तरह उसके चुगल से निकल कर अपने घर आ गयी। महिला के परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उक्त मामले में रवि के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। पुलिस अरोपी की तलाश में दविशें दे रही है। सूत्रो की माने तो महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व कानपुर जिला में शादी हुई थी। चरित्र पर संदेह करते हुए पति से विवाद हो गयी उसके बाद वह मायके में आकर पिता के घर रहने लगी।
Jansaamna