Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » क्रिसमस वाहन रैली निकाली

क्रिसमस वाहन रैली निकाली

कानपुर, प्रियंका तिवारी। क्रिसमस के उपलक्ष्य में कानपुर पास्टर्स एसो0 द्वारा विशाल क्रिसमस वाहन रैली मोतीझील से निकाली गयी जो शहर के विभिन्न मागों से होती हुई क्राइस्टचर्च इण्टर कालेज ग्राउण्ड पर समाप्त हुई।
क्रिसमस वाहन रैली को शहर की महापौर प्रमिला पण्डे ने झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विभिन्न स्थानों पर रैली का भव्य स्वागत किया गया। रैली में क्रिसमस की सजावट से सजे हुए वाहनों एवं प्रभु यीशु की जन्म की झांकी सजाई गयी तो रास्ते में सेन्टा क्लाॅज द्वारा बच्चो को टाॅफी, मिठाई, गुब्बारे बांटे जा रहे थे। अन्य समाज के लोग भी रैली में शामिल हुए। कानपुर पास्टर्स एसोसिएशन के पादरी जितेन्द्र सिंह ने लोगों को बताया कि इस रेली के माध्यम से हम सभी मसीह समाज के लेाग अपने पूरे कानपुर शहर को क्रिसमस की बधाई व शुभकामनायें देते हैं। रैली में पादरी अजती एनसन, जीएस गिल्बर्ट, अनिल गिल्बर्ट, संजय आॅलविन पादरी प्रदीप राव, सेमुअल जस, न्यूटन जैकब, प्रदीप मारविल, राजकुमार गौतम, पास्टर ब्रजेश, पास्टर राकेश मसीह तथा मसीह समाज के लोग उपस्थित रहे