Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में छटवीं बार चोरी

इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में छटवीं बार चोरी

हाथरसः जन सामना संवाददाता। सर्दी के मौसम में ठण्ड बढते ही बदमाशों की कारगुजारियां तेज हो जाती हैं और अब बदमाशों ने बेखौफ होकर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक इलैक्ट्रोनिक्स शोरूम को 6 वीं बार निशाना बनाकर हजारों कीकीमत का सामान पार कर ले गये। घटना से दुकानदारों में भारी खलबली मच गई है।
जानकारी के मुताबिक मधुगढी चिन्ताहरण मंदिर के सामने वाली गली निवासी मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व. रमेशचन्द्र वाष्र्णेय की चिन्ताहरण महादेव मंदिर के पास ही न्यू गुप्ता इलैक्ट्रोनिक्स के नाम से शोरूम है तथा शोरूम में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने 6 वीं बार कूमल लगाकर प्रवेश पा लिया और हजारों रूपये कीमत के 4 मिक्सी, 6 प्रेस, 4 टीवी, स्टेब्लाइजर एवं दानपात्र में रखे करीब 15 सौ रूपये की नगदी को चोरी कर ले गये।
घटना की आज सुबह पता चलने पर पूरे क्षेत्र के भारी खलबली मच गई और मौके पर लोगों की भीड लग गई। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अज्ञात चोर उक्त शोरूम को इससे पहले 5 बार और अपना निशाना बनाकर लाखों रूपये कीमत का माल चोरी कर ले जा चुके हैं लेकिन कोतवाली पुलिस द्वारा अभी तक शातिर चोरों पर सख्त कार्यवाही नहीं की गई। घटना की रिपोर्ट हेतु कोतवाली पुलिस कोतहरीर दे दी गई है। शोरूम में बार-बार होती चोरी की घटनाओं से व्यापारी भारी आहत है और व्यापार छोडने को भी विवश हो सकता है।