Tuesday, June 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दयानंद सरस्वती शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में 23 दिसम्बर को पारस्परिक मिलन समारोह

दयानंद सरस्वती शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में 23 दिसम्बर को पारस्परिक मिलन समारोह

लालगंज, रायबरेलीः ब्यूरो। कस्बे के बाईपास रोड स्थित डिवाईन लाईट इंग्लिस स्कूल में स्वामी दयानंद सरस्वती शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में 23 दिसम्बर को पारस्परिक मिलन समारोह आयोजित होगा। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदो का सम्मान होगा। इसके साथ ही समारोह में लालगंज नगर के सर्वागींण विकास हेतु एक विस्तृत चर्चा गोष्ठी भी आयोजित होगी जिसमें सभी के सहयोग से लोकतात्रिक व्यवस्था के तहत एक कार्य योजना पर समीक्षा की जायेगी। संस्था के सचिव अनिल गुप्ता ने लोगो से अधिक से अधिक संख्या में पहंुचकर नगर के विकास का खाका तैयार करने में मदद की अपील की हैं।