Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राहुल गांधी द्वारा भेजे गये कम्बलों का क्षेत्र के गरीबों में हुआ वितरण

राहुल गांधी द्वारा भेजे गये कम्बलों का क्षेत्र के गरीबों में हुआ वितरण

डीह, रायबरेलीः ब्यूरो। अमेठी सांसद राहुल गाँधी द्वारा क्षेत्र की गरीब असहाय लोगों के लिए कड़ाके की ठण्ड से बचने के लिए कम्बल ब्लाक कार्यालयो पर भेजे गए जिसे ब्लॉक अध्यक्ष फूल चन्द्र अग्रहरि की अध्यक्षता में सभी ग्राम पंचायत अध्यक्षों के द्वारा चुने गए करीब 250 गरीब असहाय महिला पुरूषो को कंबल वितरित किया गया। कम्बल पाकर गरीब महिलाये व पुरुष काफी खुश नजर आये कम्बल वितरण के दौरान बिधान सभा प्रभारी रजवाड़ी प्रसाद पासी ने कहा की हमारे सांसद राहुल गांधी जी हर साल गरीब लोगो को ठण्ड से बचने के लिए कम्बलो का वितरण करवाते आये है अग्नि पीड़ितों को भी किट दिया जाता है इस मौके पर यदुवेंद्र तिवारी, मुकुट प्रसाद मिश्रा, एस पी सिंह,सय्यद हुसैन,सुख देव पासी, आरिफ अंसारी, राम संकर भारती, प्रेमनाथ अग्रहरि, राम बहादुर सिंह, कांती त्रिपाठी, रामेश्वर यादव, रोहित, साहू आदि मौजूद रहे।