Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निर्ममता के साथ युवक की अज्ञात लोगों ने की हत्या

निर्ममता के साथ युवक की अज्ञात लोगों ने की हत्या

सिर करब के ढेर पर मिलने से क्षेत्र में हडकम्प
जगह-जगह मिले मृतक के शरीर के अंग
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र के गांव बैदी विदरखा तिराहा पर करब के ढेर पर युवक का सिर रख मिलने से क्षेत्र में हडकम्प हो गया। बाकी शरीर के अलग-अलग टुकडे भी पुलिस ने बरामद किया। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। मौके पर एसपी सिटी के साथ सीओ थानाध्यक्ष के साथ पुलिस बल मौके पर पहुचा।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव बैदी बिदरखा तिराहा पर आज सुबह करब के लगे एक ढेर पर एक युवक का कटा हुआ सर लोगो को रखा दिखायी दिया। कटा सिर देखने के बाद क्षेत्र में हडकम्प मचा गया। मौके पर लोगो का हुजूम लग गया। सिर किसका था इस बात का पता नही चल सका। घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी सदर डा0 अरूण कुमार थाना नारखी पुलिस के साथ स्क्रोट टीम के साथ डोग टीम फिंगर प्रीन्ट आदि के लोग मौके पर पहुच कर घटना की जांच में जुट गये। सिर के बाद एक स्थान पर हाथ तो कही पैर अभी घड का कोई पता नही चल सका है। पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है। ग्रामीणों से घटना की जानकारी करने पर मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। उक्त मामले में एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर रहे है शव की शिनाख्त नही हो सकी है। शव किसका है शिनाख्त होने पर ही पता चलेगा। फिलहाल जांच की जा रही है वही मृतक के बाकी बचे अंगो को भी तलाशा जा रहा है। पास के ही सरसों के खेत में खून मिलने से प्रतीत हो रहा है कि हत्या करने के बाद उसके शरीर के अलग -अलग टुकडे कर फंेका गया है।