Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के खीरों-अतरहर मार्ग पर स्थित गाँव हरीपुर मिर्दहा के पास एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने एक अधेड़ साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया। सुंदरियाखेड़ा मजरे हरीपुर मिर्दहा निवासी राम कुमार यादव (55) सोमवार की दोपहर साइकिल से खीरों जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हे सीएचसी खीरों पहुंचाया । जहाँ उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष खीरों संजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कार्यवाही की जाएगी।