Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में एक की मौत दम्पति सहित पांच लोग घायल

सड़क हादसों में एक की मौत दम्पति सहित पांच लोग घायल

⇒घायल दम्पति कार द्वारा न्यू ईयर मनाने के लिए आगरा मथुरा के लिए निकले थे
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जनपद में हुए अलग -अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी। वही कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला बीच निवासी जीतू कुमानर पुत्र महेश चन्द्र विगत दो दिन पूर्व सडक हादसें में घायल हो गया था। जिसको उपचार आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां उपचार के दौरान उसकी विगत रात्रि में मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर आये। वही दूसरी घटना में थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर देर रात में हुए सड़क हादसें में दम्पति सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों में गोरखपुर निवासी 30 वर्षीय अमित राय पुत्र सुभाष राॅय उसकी पत्नी 28 वर्षीय श्वेता ओर गाडी का चालक जयप्रकाश तिवारी पुत्र शंकर लाल तिवारी थे। घालयों ने बताया कि विगत तीन दिसम्बर को अमित व श्वेता की शादी हुई थी। नयी साल के मौके पर वह लोग कार द्वारा प्रेम की निशानी आगरा के ताजमहल देखने व मथुरा में भगवान कृष्ण की जम्म भूमि को निहारने के लिए निकले थे। मध्य रात्रि में जगली गाय को बचाने के चक्कर में उसकी गाडी टकरा कर गिर गयी। जिससे उक्त कार सवार तीनों लोग घायल हो गये। साथ ही थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला बरी निवासी राजा पुत्र कपूर खान, साहिद पुत्र रियाजुद्दीन भी बाइक से गिरकर घायल हो गये।