Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर ने किया वार्ड नंबर 44 का निरीक्षण

महापौर ने किया वार्ड नंबर 44 का निरीक्षण

फिरोजाबादः एस0 के0 चित्तौड़ी। सोमवार को प्रातः 7ः30 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्वच्छता अभियान के तहत महापौर नूतन राठौर ने वार्ड नं0 44 सुहाग नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। एल0आई0सी के सामने नालियाॅ चैक पायी गयी। वहाॅ दुकानदारों को निर्देशित किया कि वह कूड़ा नालियों में न डालें तथा वहाॅ मौके पर सफाई करायी गयी। निरीक्षण के समय मा0 महापौर जी के साथ पार्षद, जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता श्री एहसान उल हक, अवर अभियंता श्री पी0के0 सिंह, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक श्री दलवीर सिंह, स्वच्छता निरीक्षक श्री नत्थीलाल कुशवाह, सुपरवाइजर श्री रिजवान बेग, राजकुमार राठौर (टिंकू), मुकुल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। दोपहर 12ः00 बजे साईं पालकी पद यात्रा राधाकृष्ण मन्दिर से प्रारम्भ होकर हनुमान मन्दिर तक रही। जिसमें मुख्य अतिथि महापौर नूतन राठौर तथा पार्षदगण निहाल सिंह कुशवाह, प्रमोद राजौरिया एवं हरिओम वर्मा आदि उपस्थित रहे।