फिरोजाबादः एस0 के0 चित्तौड़ी। कोमल फाउण्डेशन एवं श्री गीता जनकल्याण शिक्षा समिति के द्वारा तथा आईडीएफ के सहयोग से नववर्ष के अवसर पर जरूरतमंद गरीब असहाय एवं साधु सन्तों को हनुमान मंदिर जलेसर रोड पर कम्बल वितरण जिला कारागार फिरोजाबाद के जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान एवं संस्था अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया के हाथों प्रदान किये गये।
जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने कहा कि जरूरतमंद गरीबों की मदद करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। इस कार्य के लिये संस्था के सभी पदाधिकारी प्रशंसा के पात्र हैं। संस्था अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि संस्था हर वर्ष जरूरतमंदों एवं गरीब असहायों को सर्दियों में कम्बल वितरण करने का कार्य करती है तथा जल्द ही संस्था कुछ और जरूरतमंद गरीबों को चिन्हित कर उन्हें कम्बल वितरण करने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में राजेश कुमार, बलवीर सिंह राजारिया, मायाराम पंडित, अंकुर ठाकुर, डा. हरीनारायण, कल्पना, अंकित वर्मा, प्रिंस कुमार, नीतेश राजौरिया, अंकित, प्रशांत बाबू, देवेश यादव, राकेश यादव, भारती, उपासना आदि संस्था पदाधिकारी मौजूद रहे।
Jansaamna