Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांजा सहित युवक को किया गिरफ्तार

गांजा सहित युवक को किया गिरफ्तार

कानपुरः अर्पण कश्यप। किदवई नगर पुलिस ने कल रात मुखबिर की सूचना पर किदवई नगर कंजड़ पुरवा में छापा मारा। जहां पुलिस ने अर्जुन गेहार नाम के युवक को गिरफ्तार किया। अर्जुन के पास से ढेड़ किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि रानी नाम की महिला से गांजा खरीद कर पुड़िया बना कर 40 रुपये रुपए में बेचता था। आरोपी युवक के पास से 40 पुड़िया और झोले में रखा कुल डेढ़ किलो गांजा बरामद किया।
आरोपी के पिता खटिया बिनाई का काम करते है पिता का कहना है कि बेटा कुछ समय से बुरी संगत में पड़ कर गांजा बेचने का काम करने लगा था?। जिसको समझाने के बावजूद वह नहीं सुधरता है। पुलिस आरोपी युवक द्वारा बताई गई गांजा तस्कर महिला रानी और उसके साथियों की तलाश कर रही है।
ऐसा सिर्फ किदवई नगर क्षेत्र में ही नहीं अपितु शहर के हर थाना क्षेत्र में हो रहा है और युवकों को नशे का लती बनाया जा रहा है। नशे का कारोबार लगभग हर मलिन बस्ती में पनपा हुआ है और क्षेत्रीय पुलिस इन सब बातों से अंजान बनी रहती है, एक ओर जहॉ शहर के युवा इस भयानक नशे के लती हो रहे हैं तो दूसरी ओर पैसे की ललक ने लोगों को नशे का व्यापारी भी बना दिया है।