Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजकीय महिला शरणालय में हुई हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग

राजकीय महिला शरणालय में हुई हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग

कानपुरः जन सामना संवाददाता। कानपुर महानगर कमेटी के नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल मण्डलायुक्त पी0 के0 महान्ति से मिला तथा राजकीय महिला शरणालय में हुई महिला के साथ दुष्कर्म के उपरान्त नृशंस हत्या की उच्च स्तरीय मांग की।
अध्यक्ष हर प्रकाश ने कहा कि शहर में राजकीय महिला शरणालय में रहने वाली एक महिला की दुष्कर्म के बात हत्या की गयी है। इस खबर ने लोगों को व्यथित कर दिया है तो वहीं इस कुक्रत्य को छिपाने काम शरणालय के कर्मचारियों एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जबकि डाक्टरों के पैनल ने दुष्कर्म की पुष्टि कर दी है। छोटे स्तर पर कार्यवाही कर किसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना ने शहर वासियों को झकझोर कर रख दिया है वहीं संवासिनी गृह पहले से ही सुर्खियों में रहा है। राजकीय महिला शरणालय में महिलायें सुरक्षित नहीं है तो सड़क पर कैसे सुरक्षित निकल सकती है। कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह साबित हो रहा है कि महिला की हत्या अत्यन्त निर्ममता के साथ की गयी है। अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण में स्थानीय प्रशासन एवं प्रदेश सरकार अक्षम साबित हो रही है, लेकिन इस राजकीय महिला शरणालय में हुई दुष्कर्म और निर्ममता पूर्वक हत्या को कानपुर शहर बर्दाश्त नहीं कर सकता है। यह भी कहा इस अमानवीय घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो और वास्तविक अपराधी को सामने लाकर दण्डित किया जा सके।
इस अवसर पर हर प्रकाश अग्निहोत्री, नरेश त्रिपाठी, संजीव दरियावादी, कृपेश त्रिपाठी, अरूण अहिरवार सहित अन्य कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।