Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग -अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के हाइर्व पर विगत रात्रि में सीतापुर क्षेत्र के तालगांव राही निगवासी 30 वर्षीय प्रदीप शुक्ला पुत्र जगदीश शुक्ला रात्रि में किसी तरह से घायल हो गया। जिसको इलाका पुलिस द्वारा 108 की एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां रात्रि में उपचार के बाद वह अपने घर के लिए निकल गया। अन्य सड़क हादसों में थाना उत्तर क्षेत्र के कबीर नगर निवासी 18 वर्षीय सिकन्दर पुत्र रामनाथ, 20 वर्षीय रवि कुमार पुत्र पन्नालाल भी घायल हो गया। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। साथ ही उत्तर क्षेत्र बिहारी नगर निवासी 36 वर्षीय नैनादेवी पत्नी वीरपाल भी सड़क हादसें में घायल हुआ।