Saturday, June 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेलवे स्टेशन पर वृद्व की मौत

रेलवे स्टेशन पर वृद्व की मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बिहार राज्य निवासी एक वृद्व की किसी बीमारी से मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। वही टेªन से कटकर जिस महिला की मौत हो गयी थी। उसके शव की पहचान परिजनों ने कर ली है।
बिहार राज्य के बेगूसराय निवासी 62 वर्षीय मौहम्मद यूनुस स्थानीय रेलवे स्टेशन पर किसी टेªन के इंतजार में बैठा था। तभी अचानक उसकी तबियत बिगड गयी। पुलिस उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाती उससे पहले ही उसने दम तोड दिया। पुलिस शव को अज्ञात के रूप में जिला अस्पताल लायी। जेव से मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान हो सकी।
इधर गुरूवार को एक महिला की स्थानीय रेलवे स्टेशन पर टेªन से कटकर मौत हो गयी थी। शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचकर उसके परिजनों ने पुष्पा देवी पत्नी महेश निवासी नई आबादी रामनगर थाना लाइनपार के रूप में कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर ले गये।