Monday, April 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोहरे में टक्कर से टैम्पो पलटा 5 घायल

कोहरे में टक्कर से टैम्पो पलटा 5 घायल

हाथरस, जन सामना संवाददाता। कस्बा हाथरस जंक्शन के ओवरब्रिज पर आज सुबह कोहरा में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूरों से भरा टैम्पो पलट गया जिससे 5 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गये जबकि अन्य सड़क हादसों में भी 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक कस्बा मैण्डू के कई मजदूर नगला रति स्थित एक तेल गोदाम पर मजदूरी करने हेतु सुबह एक टैम्पो में सवार होकर जा रहे थे तभी रास्ते में कस्बा हाथरस जंक्शन के पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने कोहरा में टैम्पो में टक्कर मार दी जिससे टैम्पो पलट गया और 5 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल मजदूरों में 32 वर्षीय नन्दकिशोर पुत्र छोटेलाल, 36 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र प्रेमसिंह, 17 वर्षीय मोहन पुत्र कुंवरपाल, 40 वर्षीय हरपाल पुत्र भगवान सिंह, 37 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र कालीचरन समस्त निवासी मैण्डू हैं। तालाब चैराहा पर मोपेड सवार 80 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र भीकम्बर सिंह व सुभाष पुत्र बाबूलाल निवासीगण छोटा नवीपुर को पीछे से एक मैटाडोर ने रौंद दिया जिससे उक्त दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। एक अन्य सडक हादसे में सुबह कोहरा में 19 वर्षीय तरून पुत्र दिगम्बर सिंह निवासी बिसाना, 20 वर्षीय शशांक पुत्र राजेश शर्मा निवासी ओढपुरा तथा रात्रि को 22 वर्षीय श्रीमती रीना पत्नी केशव निवासी लहरा घायल हो गई। उक्त सभी घायलों को उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां से कुछ को उपचार हेतु अलीगढ रैफर कर दिया गया।