Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत

कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत

कानपुरः जन सामना संवाददाता। पनकी थाना क्षेत्र के एल एम एल चैराहे पर बुधवार शाम साइकिल से घर जा रहे साइकिल सवार अधेड़ को कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जेब मे मिले फोन द्वारा उसके घर पर समपर्क कर उसकी शिनाख्त हो सकी। थाना नौबस्ता के राजीव नगर निवासी अच्छेलाल पांडे को पनकी थाना क्षेत्र के स्डस् चैराहे कंटेनर ने टक्कर मार दी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कंटेनर सहित ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अच्छेलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अच्छेलाल के तीन बेटों आकाश, विकास, अंकुश में आकाश ने बताया कि पिता बेल्डिंग का काम करते थे व डियूटी से काम खत्म कर घर वापस आ रहे थे।