Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सूना घर पाकर नकदी व गहने पार किए

सूना घर पाकर नकदी व गहने पार किए

बर्रा क्षेत्र में रात में नहीं होती गश्ती
क्षेत्रीय लोगों से नहीं है मित्र पुलिस का अच्छा व्यवहार
नये स्टाफ को नहीं है क्षेत्र की सटीक जानकारी
कानपुरः अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र में सूना घर पाकर चोरों ने नगदी व गहनों पर अपने हांथ साफ कर दिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। थाना क्षेत्र के बर्रा 8 ई ब्लाक निवासी प्रताप नारायण अवस्थी जो कि मजदूरी का काम करते हैं। वह अपनी पत्नी राज कुमारी के साथ रहते हैं प्रताप की कुछ समय से तबीयत खराब चल रही थी जिसके चलते प्रताप को नौबस्ता में निजी अस्पताल भर्ती करा दिया गया था। कल रात पूरा परिवार अस्पताल में रूका था इसी बीच देर रात चोरों ने घर का मेन गेट का ताला तोड़ कर अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे एक लाख पचास हजार रूपये के जेवर और 60 हजार रुपये इलाज के लिए रखे थे वो और कुछ सामान चोरी हो गया। सुबह पड़ोसियो से मिली सूचना पर पूरा परिवार घर पहुचा व चोरी की सूचना बर्रा पुलिस को दी। मौके पर सूचना पाकर पहुची पुलिस ने आसपास पूछतांछ कर चोरों की तलाश में जुटी।