Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन से कटकर युवक की मौत

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। विगत रात्रि में जीआरपी टूण्डला द्वारा एक युवक को ट्रेन से कटने पर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसके पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी।
थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव बन्ना निवासी 32 वर्षीय राधामोहन पुत्र स्व0 सियाराम रेलवे लाइनपार कर दूसरी ओर किसी काम से जा रहा था। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही रात्रि में दर्दनाम मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।