Monday, April 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षक राम आशीष के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

शिक्षक राम आशीष के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

हाथरस, जन सामना संवाददाता। विगत 7 दिसम्बर को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले लखनऊ में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था जिस पर लखनऊ पुलिस द्वारा बिना पूर्व चेतावनी के निर्दयतापूर्वक निहत्थे शिक्षक एवं कर्मचारियों पर लाठी चार्ज कर दिया गया जिसमें सैकड़ों लोग चोटिल हो गए एवं कुशीनगर में कार्यरत शिक्षक राम आशीष सिंह की मृत्यु हो गई थी। अटेवा मंच द्वारा सिंह के सम्मान व श्रद्धांजलि देने हेतु सभा का आयोजन 13 दिसम्बर को दोपहर 3.30 से राम बाग इण्टर कालेज नें किया जायेगा।