Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्री श्री 1008 चन्द्र प्रभु भगवान का बेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न

श्री श्री 1008 चन्द्र प्रभु भगवान का बेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जलेसर रोड स्थित ओम रेजीडेन्सी प्रा.लि. ,नित्या एन्क्लेब वैल फेयर सोसायटी के सौजन्य से दौलतपुर में श्री श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान की बेदी प्रतिष्ठा व विराजमान का आयोजन सोमवार को प्रात 9 बजे से आयोजन किया गया।
चन्द्रप्रभु भगवान की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ नई बस्ती से गांव दौलतपुर नित्या एन्क्लेब तक लाई गई तत्पश्चात ज्योतिषाचार्य पाण्डेय वीर चन्द्र जैन के मंत्रोच्चारण द्वारा विधिविधान से निर्मल कुमार जैन तथा पंकज जैन द्वारा पूजन कार्य को सम्पन्न करायया गया। इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन, जे.के जैन,राजेन्द्र कुमार जैन, सुशील कुमार जैन,राजेश्वर प्रसाद बंसल, निर्भयकुमार चतुर्वेदी, निशंक कुमारचतुर्वेदी, विनय अग्रवाल,ब्रजेश्वर प्रसाद बंसल, प्रणय कुमार जैन,अविनाश दत्त, शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, सत्येन्द्र चतुर्वेदी, ओम रेजीडेन्सी के निर्देशक गण,तथानित्या एन्क्लेव के समस्त अपाटमेंट निवासीगण एवं समस्त जैन बन्धु उपस्थित थे।