Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवाओं से की पार्टी से जुडने की अपील

युवाओं से की पार्टी से जुडने की अपील

कानपुर नगर,स्वप्निल तिवारी। अपना दल एस द्वारा बर्रा इकाई के बूथ स्तर पर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें युवा मंच के अंकित राज कटियार ने युवाओं से पार्टी से जुडने की अपील की। मुख्य अतिथि अपना दल एस के राष्ट्री प्रवक्ता ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष नवीन श्रीवासतव व युवा मंच के जिलाध्यक्ष शिवम पाण्डे उपस्थित रहे।
ब्रजेन्द्र प्रताप ने कहा अपना दल एस का कारवां जिस हिसाब से उ0प्र0 में बढ रहा है और अनुप्रिया पटेल के कदम से कदम मिलाकर युवाओं को जोड रहा है वह उज्जवल भविष्य का संकेत है। न्याय विभाग में अरक्षण के हक में बोला जिससे कि कमजोरो और मजदूरों के साथ दबे कुचले वर्ग की राह आसान हो सके। शिवम पाण्डेय ने कहा कि ये लडाई अनुप्रिया पटेल की नही हमसब की है। कहा यवुाओं की जिम्मेारी है वह अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करें साथ ही नये सदस्यों को भी जोडे। इस दौरान अभिलाष गुप्ता, नितेश गुप्ता, राजेश सचान, डा0 एसके शर्मा, ऊषा कटियार, गौरव शुक्ला, नीतिश कटियार, रवीन्द्र पटेल आदि मौजूद रहे।