Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेनानी परिवार ने किया नगर आयुक्त का सम्मान

सेनानी परिवार ने किया नगर आयुक्त का सम्मान

कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को हाउस टैक्स, वाटर टैक्स माफ किये जाने की घोषणा की गयी थी, जिससे अभिभूत होकर अ0भा0 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन ने नगर आयुक्त अविनाश सिंह का भव्य सम्मान सेनानी सदन कचेहरी रोड पर किया।
इस दौरान नगर आयुक्त को शाल, प्रतीक चिन्ह, सम्मान पत्र प्रदान किया तथा बडी संख्या मेंउपस्थित सेनानी परिजनो ने उनका माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। 6 बार के निर्वाचक विधायक भगवती सिंह विशारद जी ने कार्यक्रम की अध्यखता की व महामंत्री धर्म कुमार सिंह ने सेनानी उत्तराधिकारियों को देश को दिशा देने के लिए तैयार रहने का आवाहन किया। प्रदेश अध्यक्ष हरिराम गुप्त ने नगर निगम द्वारा सेनानियों के संदर्भ में लिए गये निर्णयों को लागू कराने की मांग। समारोह में नगर प्रवक्ता सत्येन्द्र सिन्हा, राम कुमार सिंह, सिद्धनाथ सिंह सेंगर, डा0 आरके निगम, अशोक शुक्ला, राजेश बाजपेई, पवन मिश्रा, मीना सिंह, डा0 नरेश मिश्रा, दिनेश वितारी, आदि ने अपना सम्बोधन दिया।