Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बच्चों को बांटे स्वेटर एवं जूते

बच्चों को बांटे स्वेटर एवं जूते

फिरोजाबादः संवाददाता। मदनपुर ब्लाॅक क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला मुकुंद में राज्य महिला आयोग की सदस्या की मौजूदगी में स्कूली बच्चों को स्वेटर व जूते वितरित किए गए। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
नगला मुकुंद स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन चतुर्वेदी ने स्कूली बच्चों को स्वेटर एवं जूते वितरित किए। इस दौरान एबीएसए धर्मेंद्र कटियार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमलेश भारद्वाज ने की। इस अवसर पर प्रदीप तिवारी, मधुरलता दुबे, राहुल दीक्षित एवं अंकुर दुबे मौजूद रहे।