हाथरसः जन सामना संवाददाता। शहर की घनी आबादी के बीच गुड़हाई बाजार में देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम विक्रेता के शोरूम में अचानक तेज आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि इससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर फायर बिग्रेड की दो दमकलें भी मौके पर आ गयी। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस भीषण आग से शोरूम में रखा लाखों रूपये का कीमती सामान जलकर खाक हो गया। माना जा रहा है कि शोरूम में यह भीषण आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है। लेकिन फायर आफिसर का कहना है कि आग के कारण का अभी कुछ पता नहीं है।
Jansaamna