Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पद्मावती फिल्म के विरोध में एसडीएम को दिया ज्ञापन

पद्मावती फिल्म के विरोध में एसडीएम को दिया ज्ञापन

घाटमपुर, कानपुरः संवाददाता। आगामी 25 जनवरी को रिलीज हो रही विवादास्पद फिल्म पद्मावती के विरोध में क्षत्रिय वीर शिरोमणि स्वर्गीय जंग बहादुर सिंह जन सेवा संस्थान के बैनर तले क्षत्रिय समाज के लोगों ने एकजुट होकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म में इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश कर राजपूतों की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर पूर्णतया रोक लगाए जाने की मांग की है। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संगठन अध्यक्ष मनबोधन सिंह, संरक्षक लाल सिंह, संयोजक कुलदीप सिंह परमार, सचिव मनोज सिंह परमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयकरण सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।