Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गणतन्त्र दिवस के मौके पर पत्रकारों का किया सम्मान

गणतन्त्र दिवस के मौके पर पत्रकारों का किया सम्मान

कानपुरः जन सामना संवाददाता। 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अलर्ट टीम समाचार पत्र के कार्यालय सरसैया घाट में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर आये हुए आगंतुकों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह जी को शाल उढ़ाकर सम्मान किया गया। कानपुर प्रेस क्लब के महामंत्री कुशाग्र पांडेय और कानपुर प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष अभिलाष बाजपाई सहित कानपुर प्रेस क्लब कार्यकारणी सदस्य, आई बी सिंह, अमित यादव, दीपक सिंह, इब्ने हसन जैदी, अमन तिवारी, हनुमन्त सिंह, मोहित वर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अलर्ट टीम के सदस्यों को वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह व कानपुर प्रेस क्लब के महामंत्री कुशाग्र पांडेय ने सम्मानित किया। इस मौके पर अलर्ट टीम के सम्पादक के के साहू, उप-संपादक चन्दन जायसवाल, शिवम साहू, आमिर सोलंकी, आशीष गुप्ता, संजय गुप्ता, हर्षित साहू, मनीष जैन, सरोज मिश्रा, विक्रम सिंह सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।