Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने की गाॅधीवादी देश की कल्पना

कांग्रेसियों ने की गाॅधीवादी देश की कल्पना

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर के गाॅधी पार्क स्थित गाॅधी के प्रतिमा के सामने काॅग्रेसियों ने गाॅधी राज्य लाने की बात कही। इस मौके पर ही युवा मोर्चा द्वारा पार्क परिसर में जुलूस भी निकाला गया।
मंगलवार की दोपहर गाॅधी पार्क मैदान में गाॅधी की प्रतिमा के समीप काॅग्रेस नेता प्रकाश निधि गर्ग, पीसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी, सन्दीप तिवारी के नेत्त्व में दर्जनों काॅग्रेसियों ने देश व प्रदेश की सरकार को आडे हाथों लते हुए कहा कि प्रदेश में दंगा करने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। हम लोग इस कि निन्दा करते है। कासगज काण्ड की सच्चाई प्रशासन को जनता के सामने लाकर रखनी चाहिये जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो सके। हम लोग माॅग करते है। कि देश में शाॅन्ति दूत के रूप में पहचाने वाले महात्मागाॅधी को देश में शान्ति चाहिये। इस मौेके पर दर्जनो काॅग्रेसी मौजूद रहे। वही युवा संगठन के लोगो ने एकत्रित होकर गाॅधी देश की माॅग करते हुए जुलूस भी निकाला।