Saturday, May 2, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई कई लोग घायल

तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई कई लोग घायल

घाटमपुर, कानपुरः संवाददाता। कस्बे से जहानाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार इण्डिगो कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के सुबह घाटमपुर से जहानाबाद की ओर जा रही कार फत्तेपुर मोड़ के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार रामनाथ चौहान, उसकी मां लक्ष्मी देवी, पुत्री वंदना, संध्या एवं संदीप चौहान निवासीगण ग्राम पलिया जनपद गाजीपुर को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। हालत चिंताजनक होने पर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उर्सला कानपुर के लिए रेफर किया गया है।