Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दबंग ने कर लिया विद्यालय की जमीन पर कब्जा

दबंग ने कर लिया विद्यालय की जमीन पर कब्जा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जसराना तहसील के गांव सिरौला की प्रधान ने जिलाधिकारी से गांव के ही एक दबंग की शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि दबंग ने विद्यालय की जमीन पर कब्जा करते हुए उसे किराए पर उठा दिया है। वहीं प्रधान के पति द्वारा मना करने पर जानलेवा हमला किया गया।
थाना जसराना के गांव सिरौला निवासी बबीता गांव नगला गोकुल की प्रधान है। सिरौला के प्राथमिक विद्यालय के सामने पडी जमीन पर गांव के ही शंकरलाल ने कब्जा कर लिया है। जिसके कारण बच्चों को विद्यालय में आने जाने में दिक्कत होती है। प्रधानाध्यापक ने भी शंकरलाल को कई बार विद्यालय के बाहर पडी डस्ट को हटाने को कहा है लेनि दबंग किस्म के शंकरलाल ने डस्टको नहीं हटाया। जिलाधिकारी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रधानपति नंदकुमार ने शंकरलाल से डस्ट हटाने को कहा तो विवाद हो गया। विवाद के बाद शंकर लाल एवं उसके समर्थकों ने उसके उपर हमला कर दिया। एडीओ पंचायत एका ने भी कई बार हटाने को कहा है। जिलाधिकारी से आरोपी के खिलाफ कार्रवई करने की मांग की है।