घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। जाजपुर पुलिस चैकी क्षेत्र के अजगर पुर गांव के बाहर घरेलू कामकाज के लिए मिट्टी खोद रहे कल्लू पुत्र स्वर्गीय कालीचरण व हरिया पत्नी लाल बहादुर निवासी अजगरपुर मिटटी का टीला धसकने से उसके नीचे दब गए। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला और घाटमपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर उर्सला भेजा गया है ।
Jansaamna