Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में युवक की मौत घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध हालत में युवक की मौत घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। बुधवार शाम घर से मोटरसाइकिल लेकर निकले युवक का शव दूसरे दिन सुबह ग्राम नंदना में सड़क किनारे मिला घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस घटना को दुर्घटना मान रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सल्हौली निवासी रणधीर सिंह का पुत्र शिव प्रताप सिंह उर्फ अतुल 30 वर्ष बुधवार की शाम 7 बजे बाइक द्वारा घर से निकला था । रात में जब वह घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला, गुरुवार सुबह राहगीरों की सूचना पर घर वालों ने नंदना प्ज्प् स्कूल के पास सड़क किनारे अतुल को मृत अवस्था में पाया उसके ऊपर बाइक पड़ी थी घरवालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया है। वहीं पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी।