Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बीजेपी नाम की लूट है लूट सके तो लूट…

बीजेपी नाम की लूट है लूट सके तो लूट…

बाद में पछितायेगा जब कुर्सी जायेगी छूट
कानपुरः अर्पण कश्यपः जी हॉ उपरोक्त कथन इस समय यूपी में हर रसूखदार के ऊपर फिट बैठ रही और हॉ अगर उसका किसी बीजेपी नेता से पक्की वाली दोस्ती है तब सोने पे सुहागा क्योकि बीजेपी का तो नाम ही काफी है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र में कुछ नवयुवकों पर बीजेपी का भूत इस कदर चढ़ा कि उन्होंने अपनी गाड़ी में बीजेपी विधायक तक लिखा डाला जबकि उनका बीजेपी से दूरदूर तक कोई लेना देना नहीं, वो भी विधायक से तो बिल्कुल नहीं।
बीते दिन बर्रा पुलिस ने दबिश के दौरान एक बीजेपी विधायक की गाड़ी पायी, शक होने पर बर्रा पुलिस ने गाड़ी पर विधायक लिखे होने की जानकारी मॉगी तो ड्राईवर ने असमर्थता जतायी व खुद को फंसता देख गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। इसके बाद कार को बर्रा पुलिस ने थाने में लाकर सीज कर दिया।
लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कार पर विधायक लिखा कर लोगों पर दबाव डालता था वहीं ये पता चला कि गाड़ी मालिक बर्रा थाने से वांछित है जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं और वह बीजेपी विधायक लिखी हुई गाड़ी से खुलेआम फर्राटे भरता रहता था।