Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक डंपर भिड़े चालक की मौत

ट्रक डंपर भिड़े चालक की मौत

घाटमपुर, कानपुरः संवाददाता। बीती देर रात थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम अलियापुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने ट्रक में टक्कर मार दी दुर्घटना में घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के ग्राम टिकरा समझ निवासी ट्रक चालक सुनील कुमार 35 वर्ष कबरई से गिट्टी लेकर कानपुर जा रहा था। अलियापुर गांव के पास सामने से आ रहे डंपर ने ट्रक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक सुनील कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट कानपुर रिफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेजा है।