Saturday, June 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नारखी के क्षेत्र कोटला में विगत दस दिन पूर्व आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया है।
थाना नारखी के क्षेत्र कोटला निवासी पिक्की की 22 वर्षीय पत्नी संगीता विगत 07 फरवरी 2018 को खाना बनाते समय संदिग्ध हालत में आग से झुलस गयी। जिसको परिजनों ने आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा था। आज सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया है।