Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लंबी बीमारी के बाद समाजसेवी डॉक्टर का निधन

लंबी बीमारी के बाद समाजसेवी डॉक्टर का निधन

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। कस्बे के पुराना अस्पताल रोड निवासी समाजसेवी व मशहूर डॉक्टर डॉक्टर चेतराम यादव का बीती रात लंबी बीमारी से कानपुर अस्पताल में निधन हो गया। आज उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पुराना अस्पताल रोड पर लाया गया । जहां उनके अंतिम दर्शनों के लिए स्थानीय व क्षेत्रीय लोगों का तांता लगा रहा। दोपहर में मूसा नगर स्थित हलिया घाट में मित्रो, पारिवारिक जनों एवं रिश्तेदारों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया । डा०चेतराम करीब 70 वर्ष के थे। वोह क्षेत्र में एक अच्छे और कुशल डॉक्टर के रूप में जाने जाते थे। उनकी मृत्यु के समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।