Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेना के जवानों ने गांव में चलाया फौजी स्वच्छता अभियान

सेना के जवानों ने गांव में चलाया फौजी स्वच्छता अभियान

सरेनी,रायबरेलीः ब्यूरो। सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पूरेमोती पोस्ट दुधवन में छुट्टियों में आये हुए सेना के जवानों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर गांव की सफाई की। संदीप सिंह (सीआरपीएफ ) सुशील कुमार (बीएसएफ ) रामजी (सेना) शुभम परिहार (सेना) में तैनात हैं। इन दिनों छुट्टियों में घर आये हुए हैं। घर आये हुए सैनिकों ने गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाकर गांव की सफाई की। संदीप एवं उनके साथी फौजियों का कहना है कि सैनिकों का यही कार्य है कि वह देश व गांव की सेवा करें। काश सैनिकों के इस कार्य से नगरवासी व क्षेत्रवासी प्रेरणा लेते तो प्रधानमंत्री जी का स्वच्छ भारत अभियान का सपना साकार हो जाता और गाँव भी शहरों की अपेक्षा चमकने लगते।