Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चलते ट्रक में आग लगने से स्वाहा

चलते ट्रक में आग लगने से स्वाहा

⇒पांच लोगो ने कूद कर बचायी जान
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र के राजा का ताल चैकी के समीप हाईवे पर एक ट्रक में आग लगने से स्वाह हो गया। जिसमें पांच लोगो ने कूद कर जान बचायी। चैकी प्रभारी ने घायलों की आर्थिक सहायता करते हुए घर के लिए भेजा।
फिरोजाबाद की ओर एक कुछ सवारियों को लेकर एक ट्रक आगरा की ओर जा रहा था। अचानक राजा का ताल चैकी के समीप ट्रक से आग की लपटें उठने लगी। उसी समय चालक ट्रक को खडा कर कूद गया। जिसको देख चालक के साथ परिचालक उसमें सवार मैनपुरी के घिरौर क्षेत्र बलपुरा गांव निवासी बकील उसकी पत्नी बैबी, पांच वर्ष की बच्ची शाना भी कूद गयी। जिससे शना घायल हो गयी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुचे चैकी इंचार्ज प्रदीप कुमार चतुर्वेदी द्वारा घायल परिवार को सवा कुछ ट्रेक में जलने पर पांच सौ रूपये की सहायता करते हुए घर को भेजा। बच्ची घायल होने पर उसका जिला अस्पताल में पुलिस ने उपचार भी कराया। हादसें इतना बडा था कि ट्रक मौके पर ही खडा-खड़ा स्वाहा हो गया। सूचना पर पहुची दमकल ने आग पर काबू पाया।