Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नशेबाज चालक व सवारियों में मारपीट

नशेबाज चालक व सवारियों में मारपीट

घाटमपुर, कानपुरः संवाददाता। पतारा से सवारियां लेकर तरगांव जा रहे डग्गामार जे एस ए टेंपो चालक व सवारियो के बीच नशेबाजी को लेकर गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। बताया जाता है कि टेंपो चालक गुल्लू सिंह सेंगर उसका साथी अमर सिंह नशे में धुत होकर टेंपो चला रहे थे। सवारियों के विरोध पर दोनों पक्षों में जमकर लात जूता व मारपीट हुई 100 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों नशेबाजों को पकड़कर घाटमपुर थाने ले गई और शांति भंग में दोनों को हवालात में बंद कर दिया है।