Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से निकाले गए जवारे

धूमधाम से निकाले गए जवारे

घाटमपुर, कानपुरः संवाददाता। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पतारा कस्वे मे धूमधाम से जवारे निकाले गये। पतारा में बस्ती से जवारे उठकर तिलसडा रोड होते हुए रायपुर रोड के रास्ते में स्थित माँ काली शक्ति पीठ में आशीर्वाद लेकर कानपुर हमीरपुर रोड के रास्ते होकर पतारा सदर बाजार में पहुँचकर भक्तो के द्वारा तरह तरह के खेल दिखाये गये। जैसे मुह में कपूर जलाना, जीभ में सांग लगाना आदि करतब दिखाए गए। भक्तो के द्वारा सांग लिये गये सांग लगवाने में महिलाये व लड़कियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वही सदर बाजार जय माँ काली के जयकारों से गूँज उठा, जिसके बाद जवारों को गांव स्थित तलाब में प्रवाहित किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्त मौजूद रहे वही रात में प्रतिवर्ष की भांति ढोले का आयोजन किया गया।