Saturday, May 24, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम के कर्मचारी प्रशासन को लगा रहे है चूना

नगर निगम के कर्मचारी प्रशासन को लगा रहे है चूना

काम के समय पेड ने नीचे फोन पर करते है बाते
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर निगम के कर्मचारी नगर निगम की आॅखों में धूल झौकने का काम कर है। कुछ देर काम करने के बाद सफाई कर्मी ट्रैक्टर चालक हवा लेने के लिए ठण्डी छाॅह देने लगते है।
बताते चले कि नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ ट्रैक्टर चालकों को सफाई के बाद कूडे को उठाकर एक निश्चित स्थान पर कूडा डालने के लिए भेजा जाता है। जिनको कार्य समय सुबह सात बजे से लेकर लगभग दोपरह दो बजे तक सामान्य रूप से रहता है। लेकिन कुछ टैªक्टर चालक तेल की बचत करने के उद्देश्य से समय की बचत करने के लिए कुछ देर क्षेत्र में कार्य करने के बाद ठण्डी पेड की छाॅह की तलाश में निकल लेते है। येसा ही मंजर जिला अस्पताल के टीबी मैदान में देखने को मिला जब एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को खडा करने के बाद आराम से फोन पर बात कर रहा था। कैमरों की चमक देने के बाद वह टैªक्टर लेकर भाग निकला।चालक ने बताया कि दो बजे से पूर्व नगर निगम में ट्रैक्टर को खडा करने की अनुमति नही है। काम दो घण्टे में समाप्त हो जाता है। बाकी समय में आराम करते है। वही जिला अस्पाल में वर्षो से कूडे दान के बाॅक्स रखे रखे धूल चाट रहे है। लेकिन उनका सही प्रकार से प्रयेाग में नही लाया जा रहा है। पेंडों के नीचे रखे रखे गले जा रहे है। नगर निगम के आलाधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नही है।