Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

कानपुरः संवाददाता। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम कुंभ खरा, कुआं खेड़ा निवासी दयाशंकर का पुत्र गौरव 18 वर्ष आज दोपहर बाइक द्वारा गांव से घाटमपुर आ रहा था। परास चैराहे पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है। वही मृतक के पारिवारिक जनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है।